कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री डॉ अजय पोद्दार  
आसनसोल

कुल्टी पुलिस ने किया विजया सम्मेलन का आयोजन

मंत्री ने दिया आपसी भाईचारे का संदेश

Gopal Kumar Singh

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा सम्पन्न किया गया जिसमें पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों, पुलिस, मीडिया एवं समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका का पालन किया। इसे लेकर कुल्टी पुलिस समन्वय समिति की ओर से कुल्टी क्लब में विजया सम्मेलन सामारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुल्टी के विधायक व राज्य के लोक निर्माण एवं लोक अभियंत्रण मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने दुर्गा पूजा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका पालन करने वाले मीडिया कर्मी, पुलिस कर्मी एवं पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुल्टी के लोगों ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं आपसी भाईचारा का संदेश दिया है। मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि पूजा को सफल बनाने में पुलिस तथा प्रशासन ने अहम भूमिका का पालन किया है। इसके लिये उन्हें बधाई देता हूं। आने वाले समय में मिलकर विकास कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बहन, बेटियों पर बुरी नजर रखने वाले का अंजाम बहुत बुरा होगा।इसलिये इस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाये गये हैं। इस समारोह के बाद सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया। इस अवसर पर एक सौ से अधिक पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में समाजसेवी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT