आसनसोल

जानिये क्या करने जा रहा है दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच

दुर्गापुर : दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच की वार्षिक महासभा का आयोजन मंच के कार्यालय प्रांगण में किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता और महासचिव धर्मेंद्र यादव के साथ मुख्य रूप से नरेश शर्मा तथा मकेश्वर रजक उपस्थित थे। समन्वयक जेपीएन ओझा ने सदस्यों और पदाधिकारियों को अपने स्वागत संबोधन में कहा कि भाषा अपने साहित्य के माध्यम से व्यक्तियों को सुसंस्कृत करने का काम करती है। अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए लेकिन उतना ही ताकि दूसरी भाषा का तिरस्कार ना हो। महासचिव धर्मेन्द्र यादव ने मंच द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समाज के हर वर्ग और संस्थाओं को मंच से जुड़ने और समन्वय रखने की अपील की गई। कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सूरज मंडल ने 2024-25 का आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। श्वेता देब ने मंच की सारी गतिविधियों का पूरा ब्यौरा दिया। महासभा द्वारा सर्वसम्मति से वर्ष 2026 और 2027 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। परामर्शदात्री समिति के विश्वजीत मजूमदार, डॉ. श्रीकृष्णा राय, डॉ. महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, डॉ. परमानंद यादव, रामसेवक साह, सुभाष चंद्र मिश्रा, अजय कुमार प्रसाद, सीताराम साह मौजूद थे। समन्वयक जयप्रकाश नारायण ओझा, अध्यक्ष शिव सागर उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव ओझा, उपाध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, नरेश शर्मा, शंकर प्रसाद गुप्ता, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, कोषाध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा, उप-कोषाध्यक्ष श्याम कुमार मंडल समेत अन्य सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रदीप कुमार यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत सभा संपन्न हुई।

SCROLL FOR NEXT