अभी तक 23 लाख मतदाताओं में 15 लाख लोगों ने जमा किया एनुमरेशन फार्म
एनुमरेशन फार्म का काम पूर करने वाले 40 बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित
सतीश, सन्मार्ग संवाददाता
फोटो
आसनसोल : स्पेशल इंटेंटिव रिवीजन ( SIR) को लेकर पश्चिम बर्दवान जिले में एनुमरेशन फार्म भर कर जमा देने को लेकर बुधवार तो जिला प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लेकर जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने कहा कि जिले में कुल 23 लाख मतदाताओं में अब तक 15 लाख लोगों ने एनुमरेशन फार्म भरकर जमा कर दिया है। जिले में 63 फीसदी फार्म जमा हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम समय का इंतजार नहीं कर 1-2 दिनों के भीतर एनुमरेशन फार्म भर कर जमा कर दें। जिले में अब तक 98 हजार लोगों के नाम सूची से हटा दिया गया है। 52 हजार मतदाताओं की मौत हो चुकी है जबकि 46 हजार मतदाताओं का अन्य जगहों पर स्थानांतरण हो गया है। उन्होंने समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाकी बचे मतदाताओं का एनुमरेशन फार्म भरवाने के लिए जोर देने को कहा कि लोग दो दिनों के भीतर एनुमरेशन फार्म भर कर जमा कर दें। इसके बाद 9 दिसंबर से 4-5 बूथों को मिला कर उनकी हियरिंग की जाएगी। मौके पर अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य) सुवासिनी ई, ओसी इलेक्शन अधिकारी सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित
जिले में बूथ लेबल अधिकारी (बीएलओ) को सफलता पूर्वक एनुमरेशन फार्म जमा करने वाले 35-40 बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को आसनसोल - बाराबनी के कुछ बीएलओ को जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उक्त सभी बीएलओ ने एसआईआर को लेकर एनुमरेशन फार्म वितरण व जमा का काम सफलता पूर्वक पूरा किया है। उनके सम्मान से अन्य बीएलओ को प्रोत्साहन मिलेगा।