सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन ने अमर शहीदों की स्मृति में 27वां कारगिल विजय दिवस शहीद मीनार पर उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी एवं विशिष्ट अतिथि सेल आईएसपी के डीआईसी सुरजीत मिश्रा के द्वारा शहीद मीनार पर पुष्पचक्र अर्पित कर तथा मोमबत्ती जलाकर किया गया। संस्था के संस्थापक, डायरेक्टर एवं महासचिव परमजीत सिंह ने कहा कि दिवस का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया, जिसके तहत विभिन्न सरकारी और निजी परिसरों में बड़े पैमाने पर फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। कुइलापुर ग्रामीण क्षेत्र की जरूरतमंद और वंचित महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें डॉक्टरों की टीम ने निःशुल्क परामर्श और दवाइयां दी। बारी मैदान स्थित टाउन पूजा हॉल में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसमें पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 573 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सेल आईएसपी के अधिकारी विपिन कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, वीके ढल्ल, बिपिन रॉय, पवन गुटगुटिया, हरजीत सिंह , शिवनाथ वर्मा, रितिका कौर, संजय यादव, आनंद अग्रवाल, अजय रॉय, अमरीक सिंह, कमलेंदु मिश्रा, एसके शर्मा, हिमांशु झा, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आतिश सिन्हा, चरणजीत सिंह, अभिषेक गुप्ता, विप्लव माजी, अरुणांशु माजी, दलजीत सिंह, एमडी असलम, चंदन प्रमाणिक सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।