आसनसोल

कांकसा में मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

अभियुक्त के पास से लगभग चार ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : कांकसा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान पिंटू बाला के रूप में हुई जो गोपालपुर इलाके का निवासी है। अभियुक्त युवक को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात कांकसा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक की संदेहजनक गतिविधि देखी जा रही है। उसी सूचना के आधार पर पुलिस ने राजबांध से गोपालपुर जाने वाले मार्ग पर निगरानी आरंभ की थी। वहां पिंटू बाला को संदेहजनक रूप से घूमते हुए देखा गया। इसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई तो बातों में असंगति पाई गई। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से लगभग चार ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SCROLL FOR NEXT