दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी  
आसनसोल

झुमुर कलाकारों की गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत, 12 घायल

कार्यक्रम से लौट रहे थे कलाकार

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

पुरुलिया : कार्यक्रम समाप्त कर घर लौट रहे झुमुर कलाकारों की बोलेरो गाड़ी गुरुवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक कलाकार की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 13 झुमुर कलाकार बोलेरो गाड़ी से आड़षा थाना क्षेत्र के हेटजारी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आड़षा थाना क्षेत्र के लछमनपुर इलाके में चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बोलेरो सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी कलाकार घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर आड़षा थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को पुरुलिया के देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने 55 वर्षीय कलाकार चरण महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच अन्य का इलाज जारी है। घायलों में पुरुलिया जिले के झुमुर कलाकार भोलानाथ महतो सहित अन्य कलाकार शामिल हैं।

SCROLL FOR NEXT