आसनसोल

झाड़ग्राम के टोटो चालक सोमवार से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

झाड़ग्राम जिले में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हो रही हैरानी

विजय, सन्मार्ग संवाददाता
झाड़ग्राम : राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में टोटो के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन झाड़ग्राम जिले में इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हो रही हैरानी परेशानी का आरोप लगाते हुए टोटो चालकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है। झाड़ग्राम जिले में करीब 3 हजार टोटो है। पूरे जिले में आवागमन के लिए हजारों लोग टोटो का ही इस्तेमाल करते हैं। टोटो चालक संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार वह लोग टोटो का रजिस्ट्रेशन तो करवा रहे हैं, लेकिन झाड़ग्राम जिले में स्थित आरटीओ कार्यालय़ में जब वह लोग टोटो के रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जाते हैं, तो उनलोगों को अकारण काफी हैरान परेशान किया जाता है। रजिस्ट्रेशन के लिए टोटो चालकों से विभिन्न कागजात और हजारों रुपये देने की मांग आरटीओ कार्यालय़ के अधिकारी करते हैं। जिससे गरीब टोटो चालकों को काफी हैरानी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोटो चालक संगठन के नेताओं का कहना है कि काफी लोग कम कीमत पर पुराने टोटो को खरीद कर रोजी रोटी के लिए इसे सड़कों पर चलाते हैं, लेकिन आरटीओ कार्यालय के अधिकारी पुरानी टोटो का रजिस्ट्रेशन करने से इंकार कर दे रहे हैं। टोटो के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का सरलीकरण करने की मांग टोटो चालक संगठन की ओर से उठायी गयी है। टोटो चालक संगठन के नेताओं का आरोप है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया काफी जटिल है। जिससे उन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके विरोध में टोटो चालकों ने झाड़ग्राम जिले में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय भी लिया है।

SCROLL FOR NEXT