आसनसोल

जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए ईश्वरचंद्र विधासागर

Gopal Kumar Singh

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : कुल्टी के विभिन्न इलाके एवं स्कूलों में ईश्वरचंद्र विधासागर की जयन्ती का पालन किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने ईश्वरचंद्र विधासागर की जयन्ती पर बराकर बैगुनिया स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रेरणादायी जीवन तथा शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, विधवा पुनर्विवाह और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यासागर के आदर्श और विचार सदैव समाज को शिक्षा, समानता एवं मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। इस मौके पर सौरव चौरसिया, अजीत बाउरी, राजू यादव, प्रेम दास, परमिता पटनायक, विनय यादव, जयंत मालाकार, कृष्ण गोप, सोनू गुप्ता सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT