आसनसोल

पुरोहितों को हटाये जाने का मुद्दा सुलझा

बैठक कर एक वर्ष के एंग्रीमेट के आधार कार्य पर रखे गये/नियम के तहत पुरोहितों का भी होगा रिटायरमेंट

बर्नपुर : बर्नपुर टाउन पूजा समिति की देखरेख में चलने वाले मंदिरों के पुरोहितों को ऑफिसियल रिटायर्ड का आर्डर देने से पूरे बर्नपुर में चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि समिति ने 3 पुरोहितों को 60 वर्ष पूर्ण होने के कारण ऑफिसियल रिटायर्ड होने का आदेश दिया था। इस मामले को लेकर बर्नपुर टाउन पूजा समिति द्वारा संचालित बर्नपुर बारी मैदान के पुरोहितों ने कई जगहों पर मदद मांगी पर सभी जगहों से उन्हें कहा गया कि पूजा कमेटी का जो नियम है, वही सर्वोंपरि है। इसके बाद पुरोहित वार्ड 78 के पार्षद अशोक रूद्र के पास मदद मांगने गये, जहां उन्हें आश्वासन दिया गया कि 23 अप्रैल के बाद इस पर विचार कर बैठक की जायेगी।

पूजा कमेटी ने पुरोहितों के साथ बैठक कर किया एग्रीमेंट

बर्नपुर टाउन पूजा समिति ने बर्नपुर बारी मैदान के पुरोहित चित्तरंजन गोस्वामी और तारकेश्वर रॉय के साथ बैठक कर एक एग्रीमेंट के आधार पर पुरोहितों के आगे कार्य करने पर सहमति जतायी। गौरतलब है कि एग्रीमेंट के अनुसार पुरोहितों को मंदिर में पूजा करने दिया जायेगा जब तक कि वे स्वस्थ रहेंगे और मंदिर में जो भी चढ़ावा चढ़ेगा, वह बर्नपुर टाउन पूजा समिति को देंगे। यह एग्रीमेंट हर साल रिन्यू किया जाएगा। बैठक में उन्हें कहा गया कि हर पूजा कमेटी का अपना नियम होता है और बर्नपुर टाउन पूजा कमेटी का भी अपना नियम है और इसी नियम एवं कानून के अनुसार यह कार्य किया गया।

बर्नपुर टाउन पूजा समिति ने अफवाहों का किया खंडन

बर्नपुर टाउन पूजा समिति के सचिव शिव शंकर चक्रवर्ती ने कहा कि जो भी पुरोहित अगर बर्नपुर टाउन पूजा समिति को लेकर झूठी अफवाह फैला रहे हैं, वह निराधार है। 2002 के एग्रीमेंट के अनुसार मंदिर के जिस भी कर्मी की उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो गयी है, उन्हें ऑफिसियल रिटायर्ड किया गया है। साथ ही कहा गया कि इन पुरोहितों की जगहों पर डिपेंडेबल कोटा के आधार पर मंदिर में कार्य पर रख लिया गया है। उन्होंने बताया कि डिपेंडेबल कोटा पर जिन्हें लिया गया है, वे पुरोहितों के ही बेटे हैं और रहा वेतन की बात तो वेतन दोनों को दिया जायेगा। बर्नपुर टाउन पूजा समिति का नियम है कि जो पुरोहित मंदिर में पूजा कराते हैं, क्वार्टर उन्हें ही अलॉट किया जाता है। इस मौके पर सुमन गुहाठाकुरता, तरुण बनर्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT