आसनसोल

अनधिकृत कब्जों के विरुद्ध आईएसपी ने की सख्त कार्रवाई

कब्जाधारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई

बर्नपुर : सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण परियोजना स्थल को अवरोधमुक्त करने के उद्देश्य से न्यूटाउन क्षेत्र में अनधिकृत रूप से कब्जा किए गए कंपनी आवासों को खाली कराने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान टाउन सिक्योरिटी विभाग द्वारा टाउन सिविल एवं इलेक्ट्रिकल अनुभागों के समन्वय से किया जा रहा है। अभियान के तहत अनधिकृत कब्जाधारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित आवासों की जल एवं विद्युत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कर दी गई। इसके पश्चात विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए अवैध रूप से कब्जा किए गए क्वार्टरों को खाली कराया गया। अब तक इस अभियान के अंतर्गत लगभग 25 अनधिकृत रूप से कब्जा किए गए क्वार्टरों को सफलतापूर्वक मुक्त कराकर तत्काल ध्वस्त किया जा चुका है। आईएसपी प्रबंधन कंपनी संपत्ति के अवैध उपयोग को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा तथा इस प्रकार की सभी अनधिकृत गतिविधियों के विरुद्ध विधि सम्मत एवं सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

SCROLL FOR NEXT