आईओए अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन 
आसनसोल

आईओए अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने आईएसपी के प्रत्येक सदस्य को दी बधाई

सेल आईएसपी को 7.1 मिलियन टन विस्तार परियोजना हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति की अनुशंसा प्राप्त

बर्नपुर : सेल आईएसपी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि 7.1 मिलियन टन विस्तार परियोजना हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति की अनुशंसा प्राप्त हुई है। यह सफलता हमारे समर्पण, परिश्रम और सभी विभागों की आपसी समन्वय का परिणाम है। आईएसपी परिवार की यह सामूहिक उपलब्धि न केवल हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, बल्कि यह दर्शाती है कि जब सभी मिलकर किसी लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर आईएसपी के प्रत्येक सदस्य को आईओए के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने हृदय से बधाई दी। यह वही आत्मनिर्भरता, अनुशासन और दूरदृष्टि है जिसने इस बड़े लक्ष्य को साकार किया है। हर कर्मचारी का योगदान इस ऐतिहासिक क्षण का आधार रहा है, चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हो या परोक्ष रूप से अपना समर्थन देता रहा हो। उन्होंने विशेष रूप से सीजीएम प्रोजेक्ट प्रवीन कुमार का आभार प्रकट करते हुये कहा कि कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच ने इस प्रक्रिया को दिशा दी। साथ ही हमारे टाउन विभाग का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने इस प्रयास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

SCROLL FOR NEXT