आसनसोल

आईओए ने आईएसपी अधिकारी को दी गई विदाई

आईओए टीम के सभी सदस्य थे उपस्थित

बर्नपुर : आईओए टीम की तरफ से आईओए कार्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीआर झा, डॉ. अभय कुमार झा तथा केबी लाल के अमूल्य योगदानों को स्नेह, आदर और कृतज्ञता के साथ स्मरण किया गया। मौके पर आईओए के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने बताया कि उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव, मानवीय दृष्टिकोण और संस्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ऐसी धरोहर है, जिसे आने वाले समय में भी हम प्रेरणा के रूप में संजोकर रखेंगे। यह अवसर हम सभी को यह महसूस कराता है कि संस्थान में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जो अपनी सेवा समाप्त होने के बाद भी स्मृतियों और आदर्शों के रूप में सदैव बने रहते हैं। इस मौके पर आईओए टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT