बर्नपुर : भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) बर्नपुर की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि श्रद्धालु एवं राहगीरों के लिए बड़े पैमाने पर इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए शरबत रखा गया था। मौके पर इंटक बर्नपुर के महासचिव बिप्लब माझी ने कहा कि इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सद्भाव और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम के दौरान हजारों श्रद्धालुओं, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को शरबत वितरित किया गया। आगे कहा कि यूनियन नेतृत्व ने भगवान जगन्नाथ जी से सभी शिल्पांचलवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के महासचिव अजय रॉय एमडी अनवर, प्रेम सिंह, वीडी सिंह, राकेश सिंह, परितोष चौधरी, पवन गुप्ता, रमेश कुमार, अतीश सिन्हा, मनीष नारायण, सुमित कुमार, राकेश कुमार सहित यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद थे।