बर्नपुर : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंटक यूनियन बर्नपुर की ओर से बर्नपुर अस्पताल के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर इंटक से संबंद्ध आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के महासचिव बिप्लब माजी ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर बर्नपुर अस्पताल के एसीएमओ डॉ यूके दास, डॉ. मनीष कुमार झा, डॉ. किशोरी महतो, डॉ. बिस्वपुर मुखर्जी, डॉ. नागमणि, डॉ. जितेन्द्र पांडे सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों के अनेक चिकित्सक शामिल रहे। सभी डॉक्टरों को उनके समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यूनियन की ओर से सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। यूनियन प्रतिनिधियों ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर अपने अथक परिश्रम, सेवा भावना और कर्तव्य निष्ठा से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष बिजय सिंह, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी वीडी सिंह, सहायक सचिव सचिन कुमार, हंसराज, सुपर्णा रॉय, संजय दे सहित अन्य लोग मौजूद थे।