आसनसोल

विभिन्न मुद्दों को लेकर इंटक ने किया स्कॉब गेट पर प्रदर्शन

आईएसपी में कार्यरत कमचारियों एवं ठेका श्रमिकों के हित में रखी गई पथ सभा

बर्नपुर : सेल आईसपी में कार्यरत ठेका श्रमिकों के हित में एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर आईएनटीयूसी द्वारा स्कोब गेट के पास एक पथ सभा कर धरना प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारियों, जनरल काउंसिल सदस्यों, प्रतिनिधि, सक्रिय सदस्यों और ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के सदस्यों द्वारा स्कोब गेट के पास शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें आईएसपी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के लगातार अधिकारों और हकों को चोट पहुंचा रही है। इसके खिलाफ आवाज उठाई गई। मौके पर आईएनटीयूसी से संबंद्ध आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के महासचिव बिप्लब माजी ने बताया कि आज जो पथसभा रखी गई है, वह सेल आईएसपी में कार्यरत कमचारियों एवं ठेका श्रमिकों के हित में रखी गई है। वहीं इस सभा में सम्मानजनक बोनस, इंसेंटिव बदलाव, नॉन-एग्जिक्यूटिव प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव, ठेकेदार मजदूरों का सेंट्रल वेज एवं उनके वेलफेयर, बर्नपुर हॉस्पिटल की दयनीय स्थिति एवं डॉक्टरों की कमी को जल्द पूरा करने, प्लांट में सेफ्टी बढ़ाने, बकाया 39 महीने का एरियर, सोनू सिंह और रोशन कुमार की सेल आईएसपी में वापसी, एनजेसीएस की मीटिंग जल्द बुलाने और एनजेसीएस के पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा, आईएसपी में यूनियन चुनाव, नये क्वार्टर का जल्द निर्माण, टाउनशिप की मूल सुविधा को बढ़ाना एवं बर्नपुर टाउन का सुंदरीकरण को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हरजीत सिंह, ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सिंह, इंटक के सचिव विवेकानंद कुमार, ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी अजय रॉय, गौरचंद्र माजी, अशोक श्रीवास्तव, एमडी अनवर, प्रदीप शाह, अजय दूबे, प्रदीप शाह, आरए यादव, पवन कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, परितोष चौधरी, सुमित कुमार, चरणजीत सिंह, प्रवीण कुमार मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT