आसनसोल

आईएनटीटीयूसी ने पुलकारों को लेकर की बैठक

100 पुलकारों ने आईएनटीटीयूसी ऑफिस में करवाया पंजीकरण

बर्नपुर : आईएनटीटीयूसी ने आसनसोल पुलकार वेलफेयर एसोसिएशन को लेकर ब्लॉक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। गौरतलब है कि करीब 100 पुलकारों ने आज आईएनटीटीयूसी ऑफिस में पंजीकरण करवाया। मौके पर मौजूद आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष एवं आसनसोल पुलकार वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष उत्पल सेन ने कहा कि पुलकारों की सुविधा और असुविधा को लेकर यह संगठन बनाया गया है, जो संगठित होकर काम करे। साथ ही कहा कि पुलकारों को एक यूनियन की जरूरत थी, जो उनके साथ रहे और जो भी सुविधा और असुविधा हो उसमें यूनियन साथ दे। वहीं बैठक में कहा कि उनके वाहन के जो भी कागजात सही नहीं हैं, उन्हें ठीक कराया जाये और समझ में न आये तो यूनियन से बात करें। आसनसोल पुलकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिजीत घटक को बनाया गया है। मौजूद सभी पुलकारों में एक खुशी की लहर थी और मौके पर मौजूद आसनसोल पुलकार वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव घोष ने कहा कि आज बैठक कर पुलकारों के हित में जो-जो कार्य होंगे, वह आईएनटीटीयूसी यूनियन करेगा। इस मौके पर आसनसोल पुलकार वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT