जांच करते ईबी अधिकारी  
आसनसोल

बर्नपुर बाजार में ईबी विभाग का चला सघन जांच अभियान

सब्जी, मछली और किराना दुकानों में मचा हड़कंप

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर बाजार में मंगलवार को इंफोर्समेंट ब्रांच ने दाम को लेकर बड़ा जांच अभियान चलाया। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही इंफोर्समेंट की टीम बाजार में पहुंची, पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सब्जी मंडी, गोदारी दुकान, अंडा दुकान और मछली बाजार में एक साथ जांच शुरू हुई तो कई दुकानदारों के हाथ-पैर फूल गए। करीब 4 से 5 घंटे तक चले इस अभियान में टीम ने एक-एक दुकान पर जाकर सामान के दाम, रेट लिस्ट, वजन और बिल की बारीकी से जांच की। क्यों चलाया गया अभियान? विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से बर्नपुर बाजार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आम लोगों का आरोप था कि बाजार में सब्जी, अंडा, मछली और किराना सामान के दाम हर दुकान पर अलग-अलग हैं। मछली और अंडा के दाम में भी रोज उतार-चढ़ाव के नाम पर मनमानी वसूली हो रही थी। त्योहार और बाजार के दिन तो दाम और भी बढ़ा दिए जाते थे। कई खरीदारों ने शिकायत की थी कि दुकानदार बिना रेट लिस्ट लगाए ही मनमाना दाम वसूल रहे हैं। वजन में भी गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थीं। इसी शिकायत के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इंफोर्समेंट ब्रांच को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम को निर्देश दिया गया था कि वह बाजार में जाकर दाम, वजन और रेट लिस्ट की जांच करे और दोषी दुकानदारों पर कार्रवाई करे। इस मौके पर ईबी अधिकारी लोकेश दास, पार्थ सारथी रॉय, तोफेल अहमद खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT