आसनसोल

तेज रफ्तार गाड़ियों के खिलाफ चलाया गया जांच अभियान

जगह-जगह पर चलाया जायेगा जांच अभियान

आसनसोल : आसनसोल साउथ पीपी क्षेत्र में आसनसोल साउथ पीपी ट्रैफिक पुलिस द्वारा तेज रफ्तार वाले गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। गौरतलब है कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार वाहन की गति कम करने और किसी तरह की दुर्घटना को टालने के लिए लगातार स्पीडो मीटर द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आसनसोल साउथ पीपी क्षेत्र में जीटी रोड सीएमपीडीआई के पास स्पीडो मीटर द्वारा वाहन की गति को मापा जा रहा था। वहीं जांच के दौरान कुल पांच वाहनों को पकड़ा गया, जिनकी गति 40 किमी से ज्यादा थी। मौके पर आसनसोल साउथ पीपी ट्रैफिक के ओसी राम अयोध्या मिश्रा ने बताया कि जीटी रोड पर सीएमपीडीआई के पास स्पीडो मीटर से वाहन की गति का जांच अभियान चलाया गया था और 5 वाहनों को पकड़कर 1000 -1000 रुपये की फाइन लगायी गयी। साथ ही उन्होंने बताया कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर आसनसोल साउथ पीपी ट्रैफिक के पुलिस अधिकारी एवं सीवीपीएफ कर्मी उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT