कुंतल दास  
आसनसोल

कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग में भारत का डंका

बर्नपुर निवासी ने 120केजी +कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : कनाडा के विनिपेग में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय लिफ्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि 17 से 27 सितंबर तक चल रहे इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी कुंतल दास ने 120 किलो से अधिक वजन वर्ग में दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने इक्विप्ड बेंच प्रेस 120केजी+ कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया, वहीं क्लासिक बेंच प्रेस 120केजी+ कैटेगरी में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इतना ही नहीं, इक्विप्ड बेंच प्रेस में अपनी वेट क्लास और कैटेगरी में उन्हें ओवरऑल तीसरा बेस्ट लिफ्टर भी घोषित किया गया। इस उपलब्धि से सिर्फ बर्नपुर में ही नहीं बल्कि जिले भर में खुशी की लहर फैल गई है।

SCROLL FOR NEXT