बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के नरसिंह बांध बाउरी पाड़ा हरिबोल मंदिर एवं मनसा मां मंदिर में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि इलाका में नशा और स्मैक का सेवन इतना अधिक बढ़ गया है कि चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिबोल मंदिर से लोहे की पाइप तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन किसी कारणवश चोर घटना को अंजाम नहीं दे सका। रविवार सुबह मंदिर का गेट खुला रहने और लोहे की पाइप गिरी होने से बाउरी पाड़ा के लोगों ने हल्ला किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना हीरापुर थाना एवं स्थानीय पार्षद को दी।
क्या कहा स्थानीय लोगों ने
स्थानीय निवासी राजवंशी बाउरी , दिनेश बाउरी, मुन्ना बाउरी, श्रवण सिंह, तिलक बाउरी ने बताया कि कुछ दिन देर रात में मनसा मां मंदिर में चोर गेट काटकर ले जा रहा था, पर किसी को आते देख वहां से भाग निकला। पंजाबी पाड़ा के शिव मंदिर से पीतल का कलश गायब कर लिया गया। वहीं अब हरिबोल मंदिर का लोहा का पाइप चोरी करने के फिराक में था। राज वंशी बाउरी ने बताया कि पुरनिया तालाब और कलाली इलाका में नशा जोर-शोर से चल रहा है जो चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। स्थानीय पार्षद गुरमित सिंह ने बताया कि नरसिंह बांध इलाके में लोहा का कांटा चलता है, जिसमें चोर जाकर आसानी से लोहा को बेच देते है। साथ ही उन्होंने बताया कि आये दिन छोटा मोटा लोहा की चोरी की खबर मिलती रहती है इन सब का कारण रात के अंधेरे में नशा और स्मैक बढ़ने के कारण होता है।