आसनसोल

ISP में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई शुरुआत

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ सत्यनिष्ठा शपथ के साथ किया गया। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सत्यनिष्ठा से समृद्धि : प्रॉबिटी फॉर प्रोसपेरिटी थीम पर मनाया जा रहा है। सप्ताहव्यापी अभियान की शुरुआत निदेशक प्रभारी (बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट) सूरजित मिश्रा द्वारा कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गई। कर्मचारियों की विविध भाषाई पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए शपथ तीन भाषाओं में दिलाई गई: बांग्ला मे सुमित मंडल, सीजीएम (CO&CC) एवं अतिरिक्त प्रभार CGM I/c (सर्विसेज), हिंदी में विपिन कुमार सिंह ईडी (Works) एवं अंग्रेजी में निदेशक प्रभारी सूरजित मिश्रा द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण के पश्चात सतर्कता विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। CGM (सतर्कता) एवं ACVO जितेंद्र यादव सपकाले ने अनुशासनात्मक कार्यवाही को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर संचालित करने के महत्व पर जोर दिया।।उन्होंने कहा कि इस सत्र का उद्देश्य अनुशासनात्मक प्राधिकारियों को प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं की बेहतर समझ देना और नियमों के अनुसार मामलों का प्रभावी निपटान सुनिश्चित करना है। इस मौके पर सभी विभागाध्यक्ष, मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT