सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : आसनसोल सर्किट हाउस में शनिवार को ‘सेवा सप्ताह’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि बैठक के में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में ‘सेवा सप्ताह’ मनाया जाएगा, इस पर चर्चा की गई। साथ ही इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण और जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में यह निर्णय किया गया कि सेवा ही हमारा संगठन है। हमारा लक्ष्य है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे। साथ ही अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल, डीएम एस पन्नोबलम, भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनू भट्टाचार्य, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, रानीगंज के विधायक पार्थ घोष, आसनसोल नगर निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा, भाजपा जिला महासचिव अपूर्व हाजरा, काकोली घोष, प्रशांत चटर्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।