बर्नपुर : मतगणना के एक दिन पहले आसनसोल उत्तर के तृणमूल प्रत्याशी मलय घटक ने बर्नपुर बारी मैदान में पूजा-अर्चना कर भारी मतों से जीत की कामना की। गौरतलब है कि उन्होंने सभी मंदिरों में जाकर सभी देवी-देवताओं को प्रणाम करते हुए अपनी जीत की खुशी जाहिर की। मौके पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चौथी बार तृणमूल की सरकार बनने जा रही है और आज बर्नपुर टाउन पूजा समिति द्वारा रक्तादन शिविर का आयोजन किया गया है। वे रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने आये हैं। वहीं जब उनसे एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2021 में एग्जिट पोल 200 पार दिखा रहा था और नतीजा क्या निकला। वे एग्जिट पोल पर नहीं जनता के मताधिकार पर विश्वास रखते हैं। इस मौके पर आसनसोल नॉर्थ-1 ब्लॉक अध्यक्ष गुरदास चटर्जी, कौस्तव बनर्जी, तरुण बनर्जी, बर्नपुर टाउन पूजा समिति के सचिव उज्जल माजी सहित अन्य लोग मौजूद थे।