आसनसोल

व्यापार और विकास के लिए हमेशा आपके साथ हूं : कृष्णेंदु मुखर्जी

एसीसी ने विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का किया भव्य स्वागत

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स (एसीसी) परिसर में एसीसी द्वारा रविवार रात नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि कृष्णेंदु मुखर्जी चेंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्य हैं, साथ ही वे पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधायक बनने के बाद पहली बार चेंबर भवन पहुंचने पर सभी सदस्यों द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया। मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने कहा कि कृष्णेंदु मुखर्जी हमारे परिवार के सदस्य हैं और अब विधायक बनने के बाद बिजनेस और इंडस्ट्री की समस्याएं और तेजी से हल होंगी। मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आसनसोल के व्यापार और विकास के लिए वे हमेशा सभी के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर चेंबर अध्यक्ष ओम प्रकाश बागड़िया, सचिव शंभूनाथ झा, कोषाध्यक्ष आलोक धर, वरिष्ठ सलाहकार जगदीश केडिया, पवन गुटगुटिया, निरंजन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, जगदीश बागड़ी, मुकेश तोदी, विनय शर्मा, अमर प्रसाद, अशोक अग्रवाल, विजय मखारिया, सोबन नारायण बसु, राजन बग्गा, अविनाश सिंह, प्रेम गोयल, विनोद केडिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT