प्रतीक फोटो 
आसनसोल

पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, पति गिरफ्तार

मृतका की मां के आरोप के बाद हुई कार्रवाई

Gopal Kumar Singh

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

बांकुड़ा : पत्नी को जहर देकर मारने के आरोप में इंदास थाना की पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का नाम कार्तिक माझी है। जानकारी के अनुसार, इंदास के पश्चिम श्रीरामपुर गांव निवासी चंदना माझी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग छह वर्ष पूर्व उनकी पुत्री स्वर्णलता माझी ने चारीग्राम निवासी कार्तिक माझी से प्रेम विवाह किया था। दंपती की साढ़े चार वर्ष की एक बेटी भी है।

मृतका की मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही स्वर्णलता को उसके पति कार्तिक माझी, सास प्रतिमा माझी, ननद अपर्णा माझी तथा ननदोई अमित माझी द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके अलावा, घटना से चार दिन पूर्व ननद के परिचित पलाश माझी ने भी शिकायतकर्ता को गम्भीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

बीते 21 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे कार्तिक माझी ने फोन कर सूचना दी कि स्वर्णलता ने जहर खा लिया है। उसे पहले इंदास बीपीएचसी और बाद में कांकरडांगा अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे विष्णुपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मृतका के पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के बाद जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

SCROLL FOR NEXT