सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे द्वारा हावड़ा–गोरखपुर एवं हावड़ा–बेतिया के बीच अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। इन विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन से पर्व के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। हावड़ा–गोरखपुर अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी (03037/03038): गाड़ी संख्या 03037 हावड़ा–गोरखपुर अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी 11, 13 एवं 14 नवंबर को हावड़ा से 23:45 hrs. पर प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 18:15 hrs. पर गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 03038 गोरखपुर–हावड़ा अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी 12, 14 एवं 15 नवंबर को गोरखपुर से 20:35 hrs. पर प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 15:40 hrs. पर हावड़ा पहुंचेगी। यह विशेष रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। हावड़ा–बेतिया अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी (03039/03040): गाड़ी संख्या 03039 हावड़ा–बेतिया अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी 12, 13 एवं 14 नवंबर, 2026 को हावड़ा से 17:40 hrs. पर प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 08:30 hrs. पर बेतिया पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 03040 बेतिया–हावड़ा अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी 13, 14 एवं 15 नवंबर, 2026 को बेतिया से 09:00 hrs. पर प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 01:30 hrs. पर हावड़ा पहुंचेगी।