जांच अभियान चलाते ट्रैफिक पुलिस 
आसनसोल

अवैध पार्किंग के खिलाफ हीरापुर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

चित्रा मोड़ से स्कोप गेट तक हुई कार्रवाई

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : अवैध पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हीरापुर ट्रैफिक गार्ड ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। हीरापुर ट्रैफिक गार्ड की टीम ने चित्रा मोड़ से स्कोप गेट तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े टोटो सहित सभी प्रकार के वाहनों पर कार्रवाई की गई। मौके पर हीरापुर ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी अमिनुर रहमान खान ने कहा कि अवैध पार्किंग के कारण बर्नपुर इलाके में अक्सर जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों को परेशानी होती है। इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद कई टोटो ड्राइवर जीटी रोड और प्रतिबंधित इलाकों में टोटो चला रहे थे। पकड़े गए टोटो ड्राइवर को सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित रूट पर ही चलें, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT