सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : रवीन्द्र नगर उन्नयन समिति में बिजया दशमी के दिन सिंदूर खेला के दौरान 2 महिलाओं का गहना चोरी होने के मामले में हीरापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में 6 अभियुक्तों को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान बंडेल से बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 22 अक्टूबर को हीरापुर थाना में शिकायत दर्ज हुई थी कि सिंदूर खेला के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर 2 महिलाओं के गहने चोरी कर लिए गए। मामला दर्ज होते ही हीरापुर थाना के ओसी अखिलेश सिंह ने जांच कमेटी बनाई जिसका इनवेस्टिगेशन ऑफिसर अतनु नाग थे। हीरापुर थाना ने 333/2026 दिनांक 22.10.2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामल दर्ज किया गया।
4 टीमों के सहयोग से मिली सफलता
जांच में हीरापुर थाना, डीडी टीम, देवघर पुलिस एवं चूचुरा थाना की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। तकनीकी जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 31 अक्टूबर की रात देवघर से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुमन दास (30) हुगली, अनिरुद्ध सिंह (26) हुगली, चंद्र शेखर मुदलियार (32) हुगली, पंकज लाल (29) बंडेल, साहिल राजभर (23) टिटागढ़ और बरुण प्रसाद (25) टिटागढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनमें से मुख्य 4 अभियुक्त सुमन दास, अनिरुद्ध सिंह, चंद्र शेखर मुदलियार और पंकज लाल को 4 दिन के रिमांड पर लेकर आज उसे दुबारा बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।