प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी  
आसनसोल

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Gopal Kumar Singh

धनंजय, सन्मार्ग संवाददाता

जामुड़िया : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 1 सितंबर 2026 से ‘हिंदी माह’ मनाया जा रहा है। इसके तहत कर्मियों को राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बांसड़ा कोलियरी में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘हिंदी भाषा के विकास में सिनेमा की भूमिका’ रखा गया था। इसमें कोलियरी के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा इसके विकास में सिनेमा की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। आयोजन का उद्देश्य कर्मियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ कार्यस्थल पर राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बांसड़ा कोलियरी के मानव संसाधन प्रबंधक सुमन बनर्जी की विशेष भूमिका रही। प्रतियोगिता में कर्मियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से आयोजन सफल रहा।

SCROLL FOR NEXT