आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 84 में एनूमरेशन फॉर्म जमा लेने को लेकर एसआईआर हेल्प डेस्क लगाया गया है। वहीं इस संबंध में बोरो चेयरमैन सह वार्ड 84 के पार्षद डॉ. देवाशीष सरकार के द्वारा सुबह में माइकिंग की गयी और लोगों को जल्द से जल्द एनूमरेशन फॉर्म जमा करने को कहा गया। इस मौके पर वार्ड 84 के पार्षद डॉ. देवाशीष सरकार ने बताया कि वार्ड 84 में कुल 12 बूथ हैं और हर बूथ से लोगों को एनूमरेशन फॉर्म दिया गया है पर जमा करने में विलंब किया जा रहा है। लोगों को जागरुक करने के लिए माइकिंग की गयी और बताया गया कि बेनीमाधव नगर दुर्गामंदिर, सेंट्रल पार्क अपर दुर्गा मंदिर में हेल्प डेस्क लगाया गया है, जहां लोग एनूमरेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। साथ ही बताया कि पार्ट 94 एवं 95 जिन लोग तुलसी रानी स्कूल में वोट देते हैं, वे सातामाठ और 96 नं. पार्ट के जो लोग जीएसएफपी स्कूल में वोट देते हैं, वे कोड़ापाड़ा बजरंगबली मंदिर में आकर फॉर्म जमा कर सकते हैं, वहां बीएलओ एवं बीएलए उपस्थित रहेंगे।