आसनसोल

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

ट्रैफिक कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : मुख्यमंत्री के निर्देश पर आसनसोल - दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल नार्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी की ओर से तथा एचएलजी के सौजन्य से कल्ला बायपास मोड़ स्थित ट्रैफिक कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में व्यापक संख्या में ड्राइवरों, जनसाधारण और स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मधुमेह, उच्च व निम्न रक्तचाप, नेत्र आदि की जांच की गई। शिविर में डीसी ट्रेफिक अविनाश भिमराव ने अपना स्वास्थ्य जांच करायी। इस मौके पर आसनसोल नार्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी संजय कुमार भगत सहित कई पुलिस अधिकारी व सीवीपीएफ कर्मी मौजुद थे।

SCROLL FOR NEXT