पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक  
आसनसोल

हरिपुर में आरएसएस का भव्य पथ संचलन

पूर्ण गणवेश में निकले 350 स्वयं सेवक, एकता और अनुशासन का संदेश दिया

Sanjay Singh

पांडवेश्वर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) आसनसोल जिला अंतर्गत पांडवेश्वर खंड की ओर से रविवार को हरिपुर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। गायघाटा से हरिपुर तक निकले इस संचलन में 350 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते नजर आए। घोष की धुन और कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन शक्ति व राष्ट्रभक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रभु श्रीराम मंदिर तक निकला रूट मार्च

संचलन की शुरुआत गाइघाटा से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए हरिपुर स्थित प्रभु श्रीराम के मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में अनुशासन देखते ही बन रहा था। मुख्य शिक्षक कविराज नाहक के नेतृत्व में शिक्षकों और दल प्रमुखों ने संचलन की व्यवस्था संभाली। इसमें ध्वज वाहिनी प्रमुख (फ्लैग यूनिट लीडर) सनथ, कॉम्बैट यूनिट लीडर पवन, यूनिट लीडर असीम मंडल और पंकज अग्रिम पंक्ति में संचालन का नेतृत्व कर रहे थे। समापन स्थल पर आयोजित बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में संगठन, चरित्र निर्माण और सेवा भाव के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का विधिवत समापन राष्ट्र वंदना और शांति पाठ के साथ हुआ।

प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में सांगठनिक मार्गदर्शन के लिए विभाग से राकेश चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा पांडवेश्वर खंड के खंड कार्यवाह सौरभ पासवान, सह-खंड कार्यवाह अरूप लो, खंड शारीरिक प्रमुख पवन दा, व्यवस्था प्रमुख सुनील शर्मा, बौद्धिक प्रमुख राजकिशोर साह, सह-व्यवस्था प्रमुख संजीत सिंह एवं सह-बौद्धिक प्रमुख रंजन घोष ने सक्रिय भूमिका निभाई।

SCROLL FOR NEXT