विद्यार्थियों को जागरूक करते अधिकारी 
आसनसोल

हरिपुर हिंदी हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान

विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sanjay Singh

पांडवेश्वर: ईसीएल के सोनपुर बजारी क्षेत्र की ओर से 'विशेष अभियान 6' के तहत शुक्रवार को हरिपुर हिंदी हाई स्कूल में एक स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाना और छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना था।

अभियान के दौरान विद्यालय परिसर के लगभग 400 वर्ग फुट क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही एक जागरूकता सत्र का भी आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यालय तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों व शिक्षकों ने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

SCROLL FOR NEXT