आसनसोल

हरिजन मंदिर रोड का होगा कायाकल्प

वार्ड में कई जगहों पर सड़क निर्माण की शिलान्यास रखी गई है

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 77 में हरिजन मंदिर के पास 20.58 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि हरिजन मंदिर रोड से काठगोला तक का सड़क जर्जर हालत में थी। मौके पर वार्ड पार्षद गुरमित सिंह ने कहा कि पुरनिया तालाब हरिजन मंदिर से काठगोला एवं सुपर कॉलोनी रोड जो जर्जर हालत में थी, उनकी मरम्मत करवाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। साथ ही कहा कि पथश्री के तहत वार्ड में कई जगहों पर सड़क निर्माण की शिलान्यास रखी गई है। इस मौके पर भोपेंद्र सिंह, संजय साव, अजय दास, अभिक गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT