प्रतीक फोटो  
आसनसोल

अवैध शराब की बरामदगी के साथ आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार

नशा के खिलाफ पुलिस चला रही अभियान

Gopal Kumar Singh

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : शिल्पांचल में काली पूजा और दीपावली के आते ही धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि प्रत्येक बार की तरह इस बार भी इन अवैध शराब की बिक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ शहर की विभिन्न थाना पुलिस प्रतिदिन अपनी सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए दर्जनों शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर रही है। फिर भी इन शराब विक्रेताओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार आसनसोल जीआरपी थाना पुलिस ने स्टेशन परिसर में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसके बाद आसनसोल उत्तर सर्किल आबकारी विभाग के अधिकारियों ने भी नर्सिंगबांध इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के साथ 5 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्तों में मनोज कुमार, प्रकाश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार साहू, अंकित कुमार, चंदन कुमार तथा जीतू कुमार साहू शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से अवैध शराब की कई बोतलों को भी बरामद किया। सभी अभियुक्तों को शनिवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। तमाम दलीलों को सुनने के उपरांत अदालत ने अभियुक्तों की जमानत अर्जी रद्दकर कर उन्हें अगली सुनवाई होने तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का निर्देश दिया।

SCROLL FOR NEXT