आसनसोल

गुरु पुर्णिमा पर चलेंगी विशेष मेमू ट्रेनें

रेलवे द्वारा मंगलवार को आसनसोल एवं धनबाद के बीच विशेष मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी

Gopal Kumar Singh

आसनसोल : कार्तिक पूर्णिमा / गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा 24 अर्थात मंगलवार को आसनसोल एवं धनबाद के बीच एक दिन के लिए चार विशेष मेमू यात्री ट्रेनें चलाई जाएंगी।

03529 आसनसोल–धनबाद विशेष मेमू ट्रेन आसनसोल से 07:30 बजे प्रस्थान कर 09:00 बजे धनबाद पहुंचेगी, जबकि 03531 आसनसोल से 12:00 बजे प्रस्थान कर 13:30 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी दिशा में 03530 धनबाद से 09:30 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी, जबकि 03532 धनबाद से 14:00 बजे प्रस्थान कर 15:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

इन सभी विशेष ट्रेनों का परिचालन 12 कोच वाली मेमू रेक से किया जाएगा। ये ट्रेनें बराचक, सीतारामपुर, कुल्टी, बराकर, कुमारधुबी, मुगमा, थापरनगर, कालूबथान, छोटा अंबाना, प्रधानखंटा एवं डोकरा हॉल्ट स्टेशनों पर रुकेंगी। इन विशेष ट्रेनों का समय ICMS एवं NTES पर भी उपलब्ध रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि इन विशेष सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।

SCROLL FOR NEXT