पूजा पंडाल का उद्घाटन करतीं आसनसोल अदालत की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) इंद्राणी गुप्ता व अन्य  
आसनसोल

आसनसोल जिला अदालत परिसर में कालीपूजा की धूम

सीजीएम ने पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

Gopal Kumar Singh

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा के अवसर में आसनसोल जिला अदालत स्थित कोर्ट हाजत परिसर में पिछले कई वर्षों से होने वाले काली पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। वहीं इस मौके पर आसनसोल जिला कोर्ट की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट इंद्राणी गुप्ता ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) इंद्राणी गुप्ता, सप्तम जेएम सलोअर आलम, पंचम जेएम सुभ्रजित मजूमदार, आसनसोल कोर्ट के जीआरओ देबाशीष चौधरी तथा आसनसोल जिला अदालत के नवनिर्मित पीपी इंचार्ज पीयूष कांति गोश्वामी ने दीप प्रज्वलित कर काली पूजा पंडाल का मान बढ़ाया। बता दें कि प्रत्येक वर्ष मां काली की विधिवत पूजन के बाद उन्हें खिचड़ी का भोग लगाकर सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित की जाती है। इस मौके पर आसनसोल कोर्ट के इंस्पेक्टर मकबूल हक, सब इंस्पेक्टर रिंटू पात्र, हाजत इंचार्ज अमीनुल इश्लाम, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आमीन शेख, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुजीत चक्रबर्ती, उत्पल चक्रबर्ती, राहुल शर्मा, हरेराम माजी, आनंद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, मोनोजित सूत्रधर, सूरज दास, बबन मुखर्जी, सोमा मल्लिक, डॉली मिश्रा तथा शुभद्रा मिश्रा, बिक्की, अधिवक्ता यश चौहान, अधिवक्ता बंटी प्रसाद नोनिया के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT