डिग्री प्रदान करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल  
आसनसोल

बंगाल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

नव चिकित्सकों ने मानव सेवा की शपथ ली

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : इस्माइल स्थित बंगाल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शनिवार को दीक्षांत समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान कर उन्हें चिकित्सा जगत में औपचारिक रूप से प्रवेश दिया गया। डिग्री प्राप्त करते ही नव चिकित्सकों के चेहरे पर गर्व और उत्साह साफ देखा गया। मौके पर शहरी विकाश मंत्री एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। एक चिकित्सक का दायित्व सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और सुकून पहुंचाना है। वहीं कार्यक्रम में सभी नव-नियुक्त चिकित्सकों ने अपने ज्ञान, कौशल और मानवीय संवेदना के साथ समाज सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ किया गया। इस मौके पर बंगाल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रोफेसर एवं शिक्षकगण मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT