आसनसोल

हरियाली तीज उत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Gopal Kumar Singh

आसनसोल : शहर के रेलपार इलाके के धाधका स्थित सुगम पार्क के पैवेलियन हाल में माथुर वैश्य ग्लोबल की ओर से हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओ ने पारंपरिक वेशभूषा में तीज पर्व की सुंदर छटा बिखेरी। इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओ ने तीज गीत, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीज क्वीन की विजेता सोनम गुप्ता और सोनल गुप्ता बनीं। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को संजोने तथा महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकता को बढावा देने का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एमवीआई के अधिकारी रामसहाय गुप्ता के अलावा बीरेन गुप्ता, सतीश गुप्ता सहित माथुर वैश्य ग्लोबल के व्यापक संख्या में सदस्य उपस्थित थे। सनद रहे कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्लोबल के पदाधिकारियों,आसनसोल महिला मंडल और पुरुष मंडल के सदस्यों की महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में Mathur Vaishya Global से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं आसनसोल महिला मंडल और पुरुष मंडल के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्सव हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ।

SCROLL FOR NEXT