विजेता टीम को ट्रॉफी देते विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी  
आसनसोल

आसनसोल में 9 विधानसभा स्तरीय गर्ल्स कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

रानीगंज विधानसभा ने कबड्डी टूर्नामेंट अपने नाम की

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल गर्ल्स कबड्डी अकादमी के तत्वावधान में पोलो मैदान में 9 विधानसभा स्तरीय गर्ल्स कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में आसनसोल के 9 विधानसभाओं की विभिन्न टीमों की बालिकाओं ने हिस्सा लिया और अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हमारी बेटियों को आगे बढ़ने का मंच देती हैं। आज बेटियां खेल के मैदान से लेकर हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अकादमी की ओर से सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन को सफल बनाने में आसनसोल गर्ल्स कबड्डी अकादमी के सदस्यों और प्रशिक्षकों की अहम भूमिका रही। दर्शकों में भी इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर एडवोकेट शेखर कुंडु, पवन गुटगुटिया, चिरंजीव धीबर, अर्पिता दत्ता, मणिका साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT