भगवानगोला रेलवे स्टेशन 
आसनसोल

भगवानगोला स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए नहीं है किसी सुविधा की व्यवस्था

बारिश के मौसम में भीगना व गर्मी में धूप झेलना है यात्रियों की विवशता

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : ईस्टर्न रेलवे की सियालदह-लालगोला शाखा में भगवानगोला स्टेशन सुबह से रात तक रेल यात्रियों से भरा रहता है। लेकिन, इस स्टेशन पर रेल यात्रियों को न्यूनतम सुविधा भी नहीं मिलती। दोनों लंबे प्लेटफॉर्मों में अधिकतर हिस्सा ही खुला हुआ ही है है। इससे रेल यात्रियों को बारिश में पानी में भीगते हुए, गर्मी में धूप झेलते हुए और सर्दी में ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है। दो साधारण टॉयलेट हैं जो हमेशा बंद रहते हैं। पैसेंजर वेटिंग रूम भी नहीं है। रेलवे स्टेशन की इस बदहाली को लेकर रोजाना आने-जाने वाले लोग और भगवानगोला के रहने वाले भी कई बार आवाज उठा चुके हैं। लोकल स्टेशन मैनेजर और रेलवे के बड़े अधिकारियों को मेमोरेंडम भी दिए गए हैं। ऐसे में हर बार सिर्फ समस्यायों के समाधान का सिर्फ आश्वासन ही मिला है। समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है। ट्रेन पकड़ने के लिए जब स्टेशन आना होता है तो रेल यात्रियों को बहुत तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ईस्टर्न रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवराम माजी ने बताया कि ईस्टर्न रेलवे के हर स्टेशन की क्वालिटी और पैसेंजर सर्विस को बेहतर बनाने के लिए काम चल रहा है। भदवानगोला स्टेशन पर भी काम चल रहा है। भगवानगोला ईस्टर्न रेलवे के सियालदह-लालगोला ब्रांच के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है। भगवानगोला-1, भगवानगोला विधानसभा के 2 ब्लॉक के 14 इलाकों के साथ-साथ लालगोला ब्लॉक के 3-4 इलाकों के लोग रेलवे ट्रैवल के लिए भगवानगोला स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। जाहिर है, सुबह से रात तक हजारों लोग आते-जाते रहते हैं। रानीतला के रहने वाले मिनारुल शेख डेली पैंसेजर हैं और लालबाग में एक बिजनेस एस्टैब्लिशमेंट में काम करते हैं। उन्होंने कहा, अगर आपको कभी स्टेशन पर अचानक जाना पड़े, तो बहुत दिक्कतों को झेलने के बाद आप समझ जायेंगे कि यहां सभी तरह की असुविधाएं हैं। भगवानगोला के रहने वाले उस्मान अली कभी-कभार काम से बहरमपुर जाते हैं। उन्होंने कहा, हर ट्रेन में सौ से ज्यादा लोग चढ़ते-उतरते हैं। मानसून में जब बारिश होने लगती है, तो स्टेशन पर खड़े होकर भीगने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। दोनों प्लेटफॉर्म पर शेड की बहुत जरूरत है। भगवानगोला-रानीतला नागरिक मंच के सचिव अजमल हक ने कहा, प्लेटफॉर्म पर शेड, पीने के पानी की सुविधा और सस्ते टॉयलेट रेल यात्रियों का हक हैं लेकिन उनमें से कोई भी सुविधा यहां नहीं है। दो लंबे प्लेटफॉर्म (400 मीटर) हैं। लंबी मांग के बाद, कुछ साल पहले प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शेड बनाने का काम शुरू हुआ था। सिर्फ 40 मीटर के बाद, पता नहीं क्यों काम आगे नहीं बढ़ा। संगठन ने इस बारे में कई बार रेलवे अधिकारियों को मेमोरेंडम दिया है। रेलवे ने भरोसा देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। रेल यात्री अपनी सुविधाओं से वंचित हैं। हालांकि, इस शाखा में बहरमपुर के बाद भगवानगोला स्टेशन से रेलवे को ज्यादा कमाई होती है।

SCROLL FOR NEXT