सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : आसनसोल जीटी रोड स्थित महावीर स्थान मंदिर में महावीर स्थान श्री गणेश पूजा समिति द्वारा इस वर्ष अपना 38वां श्री गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर पूजा पंडाल को बेहद आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया था। भगवान गणेश की विशाल और मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। समिति के सचिव संजय जालान ने इस मौके पर कहा कि जीटी रोड समिति पिछले 38 वर्षों से लगातार इस परंपरा को निभा रही है। उन्होंने गणेश पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता हैं। उनकी आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने सभी शहरवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं। आज के इस महोत्सव में शहर के कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, नगर निगम के पूर्व चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, समाजसेवी नरेश अग्रवाल, अरुण शर्मा, अनिल जालान, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।