सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : बर्नपुर श्यामबांध स्थित जागृति क्लब द्वारा शनिवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के इस मानवीय पहल में इलाके के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही शिविर में लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। गौरतलब है कि शिविर में चार प्रमुख सेवाएं एक ही छत के नीचे निःशुल्क प्रदान की गईं । रक्त दो, जीवन दो के संदेश के साथ युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि एकत्रित किया गया रक्त आसनसोल के ब्लड बैंकों में जरूरतमंद मरीजों के लिए भेजा जाएगा। वहीं अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर , आंख और दांतो की जांच की। जागृति क्लब के पदाधिकारी सहित शिव महिमा ने बताया कि स्वस्थ समुदाय से ही मजबूत कल का निर्माण होगा। आपका एक छोटा सा नेक काम किसी की जिंदगी बचा सकता है। इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों ने जागृति क्लब की पूरी टीम को बधाई दी और उनके इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यकारणी सदस्य पवन सिंह, बप्पा चटर्जी, आसनसोल साउथ मंडल -2 अध्यक्ष रामानंद साह, अमिताभ गोराई, बिकास परमाणिक, टीना दे, बिकी यादव, चंदन साव, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर सहित अन्य लोग मौजूद थे।