सड़क मरम्मत निर्माण कार्य का उद्घाटन करते विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी  
आसनसोल

मुर्गासोल मोड़ से गुरुद्वारा तक सड़क मरम्मत निर्माण कार्य का शिलान्यास

अन्य जर्जर सड़कों का भी होगा मरम्मत

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के बोरो-4 के अंतर्गत 41 नंबर वार्ड में मुर्गासोल मोड़ से गुरुद्वारा तक जाने वाली जनबहुल सड़क के उन्नयन और मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया। आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने नारियल फोड़ कर कर कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने कहा की यह परियोजना लगभग 23 लाख 62 हजार रुपये की अनुमानित लागत से पूरी की जाएगी। बताया गया था कि यह सड़क क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है और स्थानीय लोगों की यह लंबे समय से मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने से स्थानीय निवासियों, राहगीरों, स्कूली छात्रों और व्यापारियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। साथ ही जलजमाव की समस्या से भी निजात मिलेगी और यातायात अधिक सुरक्षित व सुगम हो सकेगा। आगे कहा कि यह पहल जन-सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसनसोल के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले दिनों में बोरो-4 के अन्य जर्जर सड़कों की भी मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेत्री आशा शर्मा, मदन मोहन चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT