बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के बोरो-7 के वार्ड 77 में पथश्री के तहत हिंदी हाई स्कूल रोड के नवीनीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि काफी दिनों से सड़क जर्जर हालत में थी, लोगों की मांग थी कि सड़क की मरम्मत करवायी जाये। मौके पर वार्ड 77 के पार्षद गुरमित सिंह ने कहा कि पथश्री परियोजना के तहत हिंदी हाई स्कूल मोड़ से एएनसीसी क्लब मोड़ तक 140 मीटर रास्ते का नवनीकरण किया जायेगा, जो 11,14,547 रुपये के बजट से होगा। इस मौके पर आईएनटीटीयूसी समीर खान, संजय साव, भोला सिंह, भोपेंद्र सिंह, सैयद आलम, छोटन पाण्डे सहित अन्य लोग मौजूद थे।