बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड तहत 80 जोड़ा मंदिर कॉलोनी रोड मोड़ पर पथश्री प्रकल्प के तहत 63.80 लाख रुपये के कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि जोड़ा मंदिर से कालाझरिया मेन रोड एवं वार्ड 80 की अन्य जगहों पर सड़क निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर वार्ड 80 के पार्षद राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि वार्ड 80 में बहुत सारे इलाके हैं, जहां सड़क काफी दिनों से जर्जर हालत में थी। आम लोगों की काफी दिनों से मांग थी कि सड़क की मरम्मत करवायी जाये। आगे कहा कि जोड़ा मंदिर से कालाझरिया मेन रोड, साव रोड से शांति नगर मेन रोड, विद्यासागर सरणी से नेताजी रोड जो करीब 1 किमी का है, काफी दिनों से जर्जर हालत में था, जिसकी मरम्मत करवायी जायेगी और इसका शिलान्यास किया गया। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष मुर्तजा खान, डॉ. शैलेंद्र दास, राजीव ओझा, जय प्रकाश रॉय, गोल्डी सिंह, संजय प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।