बर्नपुर : सेल आईएसपी के बर्नपुर अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य पहल है जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। वहीं कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री दी गई और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पोषण जागरूकता के लिए समर्पित एक महीने का पोषण माह के साथ मिलकर आयोजित यह अभियान मजबूत परिवारों और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। मौके पर सीएमओ (आईसी) डॉ. सुशांत सिन्हा ने बताया कि यह पहल पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाने की महत्वपूर्ण पहल है। वहीं कार्यक्रम के दौरान बर्नपुर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा रक्तदान किया गया। मौके पर डॉ. विश्वजीत मंडल ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर बर्नपुर अस्पताल के डॉक्टर के अलावा अरुंधती बनर्जी, सुशीला वैश्य, तुलतुल राउत, अरिंदम बनर्जी, अस्पताल के मैनेजर, कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।