आसनसोल

जरूरमंदों के बीच बांटी गई खाद्य सामग्री

165 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांटी गई

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 76 स्थित निर्मल हृदय मिशनरी संस्था में पार्षद बबीता दास द्वारा जरूरमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांटी गई। गौरतलब है कि तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर तृणमूल समर्थकों ने पूजा-अर्चना कर उनकी लंबी उम्र की कामना की और उनके राजनीतिक कैरियर में सफलता की प्रार्थना की। इस मौके पर वार्ड 76 की पार्षद बबीता दास ने बताया कि सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आज 165 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांटी गई। साथ ही बताया कि लोगों के बीच जूस एवं केक भी बांटा गया और लोगों ने इसे पाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुये अभिषेक बनर्जी को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर तारक चक्रवर्ती, तृणमूल कार्यकर्ता सहित निर्मल हृदय मिशनरी संस्था के सदस्य उपस्थति थे।

SCROLL FOR NEXT