हंसों को सड़क से हटातीं मंत्री अग्निमित्र पॉल  
आसनसोल

कांकसा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया हंसो का झुंड

मंत्री ने खुद गाड़ी से उतरकर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : कांकसा के राजबांध में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक एक दल राजहंस आ गया। तेज रफ्तार वाहनों के बीच राजहंसों को देखकर बड़ा हादसा हो सकता था। इसी दौरान आसनसोल से लौट रही राज्य की शहरी विकास और नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और खुद सड़क पर उतर गईं। मंत्री ने करीब 200 मीटर पैदल चलकर राजहंसों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया। इस दौरान राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी कुछ देर के लिए प्रभावित रही। वहां मौजूद लोगों ने मंत्री के इस मानवीय कदम की सराहना की है। हंसों का झुंड पास के पेट्रोल पंप के आसपास स्थानीय लोगों की देखरेख में पल रहे हैं। मंत्री ने पेट्रोल पंप के जिम्मेदार लोगों से बात की और उन्हें कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पूछा कि राजहंसों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्यों छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे दुर्घटना होने पर लोगों को भी नुकसान हो सकता। वहीं राजहंसों की भी जान जा सकती है। उन्होंने कहा कि इनके लिए कोई बड़ा सुरक्षित स्थान क्यों नहीं बनाया गया और ये जिस पानी में रहते हैं, उसे साफ क्यों नहीं किया जाता। इस घटना को लेकर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आसनसोल से लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में कई राजहंसों को देखा। व्यस्त राजमार्ग के बीच इस तरह उन्हें छोड़ना राजहंसों के लिए भी खतरनाक था और आने-जाने वाली गाड़ियों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता था। उन्होंने कहा कि राजहंसों के पेट्रोल पंप के आसपास के स्थानीय लोगों की देखरेख में पलने की बात जानकर वह गाड़ी से उतरकर लगभग 200 मीटर पैदल गईं और उन्हें सड़क से सुरक्षित जगह पहुंचाया। उन्होंने पेट्रोल पंप के जिम्मेदार लोगों से अनुरोध किया कि चूंकि वे ही इनकी देखभाल करते हैं, इसलिए कृपया इन्हें फिर कभी व्यस्त राजमार्ग के बीच में न छोड़ें। इससे राजहंसों का जीवन भी खतरे में पड़ेगा और राहगीरों की गाड़ियों की भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

SCROLL FOR NEXT