जांच करती पुलिस  
आसनसोल

Flipcart hub कार्यालय में लाखों रुपये की चोरी से मचा हडकंप

सबूत मिटाने के लिए चोर सीसीटीवी का हार्ड डिस्क ले भागे

Gopal Kumar Singh

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल उत्तर उत्तर थाना के बायपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय के सामने बायपास अप के सर्विस रोड स्थित Flipcart hub कार्यालय में शटर तोड़कर लाखों रुपये व सामान चोरी होने की खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह जब कार्यालय खोलने कर्मी व संचालक पहुंचे तो कार्यालय का शटर टूटा देख हडकंप मच गया। आसनसोल उत्तर थाना को जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर कार्यालय में हुई चोरी का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक कार्यालय के भीतर तीन ऑलमारी और लाॅकर तोड़कर चोर नकदी 2 लाख रुपये सहित कई कीमती समान लेकर भाग निकले।

शटर तोड़ने वाले औजार को पुलिस ने किया जब्त

फ्लिपकार्ट ऑनलाइन हब कार्यालय के पास स्थित गली से शटर व ऑलमारी तोड़ने वाले औजार शाबल और गैता को जब्त कर सबूत के तौर पर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक इन्हीं औजारों से कार्यालय का शटर तोड़कर अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अपराधी साक्ष्य मिटाने के लिए फ्लिपकार्ट हब में लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क को खोलकर अपने साथ ले भागे। पुलिस चोरी की घटना को गंभीरता से देखते हुए जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

दीपावली में काफी मात्रा में समान लाया गया था-

फ्लिपकार्ड हब में दीपावली में ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए काफी मात्रा में सामान मंगाए गए थे। डिलिवरी के पूर्व चोरी हो गई। कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली में बदमाशों ने चोरी को अंजाम देकर कंपनी का दिवाला निकाल दिया।

SCROLL FOR NEXT